गाजियाबाद में चमन विहार सहित विभिन्न विद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद (10 नवंबर,2020)।
जनपद गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति के अंतर्गत किए गए कार्यक्रम। छात्राओं को महिला सुरक्षा हेतु मोबाइल के माध्यम से एक टेली फिल्म दिखाई गई जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया गया। विभिन्न विद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम किये गए।

मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत किया गया आयोजन। मिशन शक्ति के अंतर्गत कम्पोजिट विधालय भोजपुर मे नोडल अनुराधा ने अभिभावक को मौलिक अधिकार के विषय मे जानकारी दी।

प्राथमिक विद्यालय चमन विहार लोनी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावकों को नारी सुरक्षा और नारी सम्मान के विषय में जागरूक किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज त्यौडी ब्लॉक भोजपुर जिला गाजियाबाद मिशन शक्ति अभियान के दूसरा चरण में 10 नवंबर 2020 को छात्राओं को महिला सुरक्षा हेतु मोबाइल के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिखाया गया।

रुक्मिणी मोदी महिला इंटर मोदीनगर महिला इंटर मोदीनगर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को स्थानीय स्तर पर महिला समूह द्वारा बनाए गए। विशिष्ट शिल्प कला उत्पादों एवं विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के विषय में जानकारी एकत्र करने के लिए प्रेरित किया गया।

मिशन शक्ति के अन्तर्गत सरस्वती विद्या मंदिर हायर सैकेन्डरी स्कूल सिहानी में छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button
btnimage