आगामी 10 नवंबर को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की तैयारी: रामबाबू रस्तोगी

चौधरी चरण सिंह सिंचाई डाक बंगले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की एक समाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर आवश्यक बैठक की गई. जिसके मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश वर्मा प्रदेश महासचिव मंडल प्रभारी देवीपाटन मंडल और विशिष्ट अतिथि रामबाबू रस्तोगी प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा, सुरेश कुमार शुक्ला जिला अध्यक्ष गोंडा, जमाल मोहम्मद चौधरी जिला प्रमुख महासचिव, मंटू काजी विधानसभा प्रभारी सदर गोंडा, महताब अली राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड, परवेज सलमानी जिला सचिव गोंडा, मोहित सलमानी जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, मोहम्मद परवेज जिला प्रमुख महासचिव यूथ ब्रिगेड, इश्तियाक अहमद जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, अब्दुल रहमान नगर सचिव यूथ ब्रिगेड, मंशाराम मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष मुझेना, संत हित करोड़ कारी जी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, परमजीत सिंह जिला कोषाध्यक्ष आदि कार्यकर्ता गण फ्रंटल संगठन प्रकोष्ठ ओके जिला अध्यक्ष गण मौजूद रहे.

आगामी 10 नवंबर को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की गई है। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, छात्र, महिलाये व व्यापारी सभी लोग बहुत ज्यादा परेशान हो गए है और लूट, हत्या, डकैती, छिनैती, राहजनी, चरम सीमा पर हो गया है. कभी किसानों की हत्या लखिमपुर जैसे जिले में होती है तो कभी मनीष गुप्ता जैसे व्यापारी की गोरखपुर में हत्या होती है. महँगाई कम करने के बजाय महंगाई को चरम सीमा पर पहुँचा दिया है. पेट्रोल, डीजल,गैस,ये सब आसमान छू रहे है वन नेशन वन टैक्स की बात को कहने वाले नेता उपरोक्त सभी वस्तुओं को जीएसटी से बाहर रखकर देश के लोगो को लूट रहे है, जिसके कारण देश अब भुखमरी की ओर बढ़ता जा रहा है।

इन सभी समस्याओं को उखाड़कर फेंकने का कार्य गोंडा जनपद के सभी लोग शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में करते हुए सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का स्वागत ऐतिहासिक तरीके से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage