रजत पदक के साथ मिला प्रतिभा रत्न सम्मान

झांसी।
भारतीय मानवाधिकार समिति व जन सूचना अधिकार मंच द्वारा रजत पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को उसके घर पर जाकर प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
संस्था द्वारा प्रतिभा के द्वार चलो अभियान चलाया जाता है। उक्त अभियान के तहत प्रत्येक क्षेत्र की प्रतिभाओं को उसके घर जाकर संस्था पदाधिकारियों द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इसी अभियान के तहत संस्था पदाधिकारी वर्ष 2020 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से एम सी ए परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर रजत प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पवन अग्रवाल के द्वार पहुंचे। छात्र को प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके पिता अनेश अग्रवाल व माता मीना अग्रवाल ने संस्था के अभियान को प्रतिभाओं को प्रेरित करने वाला बताया। पूर्व में भी उक्त छात्र व उसकी बहन को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। छात्र व उनके पिता जन सूचना अधिकार मंच संस्था के लंबे समय से सक्रिय सदस्य भी हैं । पवन अग्रवाल ने कहा कि वह संस्था से जुड़े रहकर समाज के लिए आगे भी कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवा रिया ,अनिल बख्शी ,मंसाराम वर्मा ,मुन्नालाल मिश्रा, नंदकिशोर, संजय सेवनिया ,ओम प्रकाश अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।








