पीएम मोदी रखेंगे महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चित्तौरा झील के विकास कार्यों की आधारशिला

UPCM NEWS.
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी 2021 को प्रात: 11 बजे महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चित्तौरा झील के विकास कार्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखेंगे। यह कार्यक्रम महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

इस पूरी परियोजना में महाराजा सुहेलदेव की एक अश्‍वरोही प्रतिमा की स्थापना करना और कैफेटेरिया, गेस्ट हाउस तथा बच्चों के पार्क जैसी विभिन्न पर्यटक सुविधाओं का विकास करना शामिल है।

महाराजा सुहेलदेव का देश के लिए समर्पण और सेवा सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। इस स्मारक स्थल के विकास से देश महाराजा सुहेलदेव की वीर गाथाओं से बेहतर ढंग से परिचित हो जाएगा। इन विकास कार्यों से इस स्‍थल की पर्यटक क्षमताओं में बढोतरी होगी।’

Related Articles

Back to top button
btnimage