प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

यूपी कनेक्ट मीडिया न्यूज़ एजेंसी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।”







