चारबाग में जाम से मुक्ति के लिए जनता को मिलेगा नया मार्ग

चारबाग में जाम से मुक्ति के लिए दुर्गापुरी मैट्रो स्टेशन से ब्लंट स्क्वायर से मोती नगर होते हुए राजेन्द्र नगर जाने वाले मार्ग में ब्लंट स्क्वायर – मोती नगर के मध्य नाले के ऊपर महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा 1 करोड़ रुपये से बनवाये जा रहे डबल लेन पुलिया का महापौर संयुक्ता भाटिया ने कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया साथ ही कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर अभियंता अमरनाथ को डेडलाइन देते हुए 2 महीने में नवंबर तक कार्य पूरा कर पुल चालू करने के लिए निर्देशित किया, ताकि जनता को जाम से शीघ्र मुक्ति मिल सकें, साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने हेतु प्रतिदिन अभियन्ताओं द्वारा निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की रिपोर्ट कैम्प कार्यालय पर भेजने के लिए भी निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि इस पुलिया के डबल लेन चालू होने से चारबाग में वाहनों का दबाब काफी हद तक कम होगा और कानपुर रोड से आने वाली जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी।

ज्ञात हो कि दुर्गापुरी मैट्रो स्टेशन से मोतीनगर जाने वाली सिंगल लेन पुलिया जर्जर हो चुकी थी, जिसमें एक समय पर मात्र एक ही वाहन गुजर सकता था और दूसरी ओर से आने वाले वाहन को लेन खाली होने का इंतजार करना पड़ता था। अब डबल लेन पुलिया बन जाने से वाहन को इंतजार नहीं करना पड़ेगा और कानपुर रोड से आने वाले वाहनों को चारबाग न जाकर इस पुल से मोतीनगर, रकाबगंज, ऐशबाग, राजाजीपुरम, ठाकुरगंज, चौक आदि जाने में सुविधा प्रदान होगी।

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर निगम के अधिशासी अभियंता अमरनाथ सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
btnimage