असम राज्य से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि मण्डल का कल लखनऊ में होगा आगमन

लखनऊ।
असम राज्य से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि, पंचायती राज एवं ग्राम विकास के अधिकारीगण को सम्मिलित करते हुए कुल 50 सदस्यीय टीम उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में स्थानीय स्वशासन के क्रिया कलाप एवं कार्यो को देखने हेतु 05 दिवसीय एक्सपोज़र विजिट हेतु पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) में प्रवास करेंगे।

यह जानकारी निदेशक पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) उ0प्र0 अनुज कुमार झा ने दी है। उन्होंने बताया कि असम राज्य से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि मण्डल का दिनांक 23.09.2022 को पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) लोहिया भवन, अलीगंज, लखनऊ में आगमन होगा। दिनांक 24.09.2022 को पंचायती राज विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी दिनांक 25.09.2022 को जनपद हरदोई के विकास खण्ड कछौना की ग्राम पंचायत हथौड़ा, व पुरवा दिनांक 26.09.2022 को जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड मलासा की ग्राम पंचायत छतैनी व किशोरपुर दिनांक 27.09.2022 को जनपद बाराबंकी के विकास खण्ड देवां  की ग्राम पंचायत पवैयाबाद तथा जनपद अयोध्या केे विकास खण्ड सोहावल की ग्राम पंचायत सनाहा का एक्सपोज़र विजिट किया जायेगा।

 

उन्होंने बताया कि दिनांक 28.09.2022 को असम दल द्वारा अपने एक्सपोज़र विजिट का अनुभव साझा किया जायेगा एवं लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया जायेगा। इसके बाद दिनांक 29.09.2022 को असम राज्य से आये 50 सदस्यीय दल पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) से असम राज्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage