मुख्यमंत्री 07 नवम्बर को गोरखपुर की ऊर्जा विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

लखनऊ (06 नवम्बर, 2020)।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 07 नवम्बर, 2020 को अपने सरकारी आवास पर जनपद गोरखपुर की ऊर्जा विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न होगा।

यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन परियोजनाओं से जनपद गोरखपुर की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ होगी। औद्योगिक, व्यावसायिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि हो जाने से विभिन्न क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। पुराने एवं जर्जर तारों के स्थान पर ए0बी0 केबल से सुचारू विद्युत आपूर्ति सम्भव होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage