युवाओं को दिलाई नैतिकता की शपथ : रजनी गुप्ता

झांसी। रिपोर्टर – अभिषेक तिवारी।

झांसी में आज 2 फरवरी को जेसीआई झांसी मनस्विनी ने इंटीग्रिटी डे मानस्विन इंस्टिट्यूट में मनाया। यह कार्यक्रम अर्पणा द्विवेदी की अध्यक्षता में मनाया गया। चार्टर अध्यक्ष जेसी सीनेटर रजनी गुप्ता व संरक्षिका अर्चना गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्षा रजनी गुप्ता ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं तथा सभी मौजूद स्टाफ को नैतिकता,, सच्चाई ईमानदारी स्वस्थ और नैतिक वातावरण के निर्माण में सहयोग करने नैतिक मूल्यों और दूसरों के लिए सम्मान की भावना रखने और साथ ही धोखेबाजी असत्य व चोरी के प्रलोभनों से दूर रहने की शपथ दिलाई। वहीं अर्चना गुप्ता ने बच्चों को सत्य निष्ठा और इमानदारी की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। अर्पणा द्विवेदी ने सभी छात्र छात्राओं को कहानी द्वारा प्रोत्साहन दिया।

कार्यक्रम के अंत में सचिव महिमा गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage