नर्सिंग की सीटों की संख्या 338 से बढ़ कर 578 : ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश की जनता को उत्तम चिकित्सकीय सेवायेें उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार अपनी इसी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है और आवश्यक कदम उठा रही है।

उन्होेंने बताया कि प्रदेश के राजकीय क्षेत्र के निर्सिंग पाठयक्रम हेतु सुधारात्मक पहल करते हुए वर्तमान सत्र 2021-22 मेें 240 सीटों की वृद्धि की गयी है। प्रदेश के मेडिकल कालेज आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कन्नौज, ग्रेडर नोएडा तथा आर0एम0एल0 लखनऊ, प्रत्येक में 40-40 सीटों की वृद्धि की गयी है। इस प्रकार नर्सिंग की सीटों की संख्या 338 से बढ़ कर 578 हो गयी है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 06 राजकीय मेडिकल कालेजों अम्बेडकरनगर, जालौन, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, तथा बदायूं एवं 05 स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज यथा हरदोई, शाहजहॉपुर बहराईच, बस्ती तथा आयोध्या में बी0एस0सी0 नर्सिंग की 60 सीट प्रति कालेज संचालित किये जाने हेतु पदों के सृजन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश मेें पहली  बार राजकीय नर्सिंग कालेजों में बी0एस0सी0 नर्सिंग हेतु नीट यू0जी0 के माध्यम से 112 अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया गया है शेष छात्रों को अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के द्वारा प्रवेश प्रदान किया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बी0एस0सी0 नर्सिंग कोर्स प्रारम्भ किये जाने हेतु नियमित रूप से शैक्षणिक एवं आउटसोर्स के रूप में गैर शैक्षणिक पदों का सृजन किया जा चुका है और तात्कालिकता के दृष्टिगत शैक्षणिक पदों को संविदा के आधार पर भरे जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक पदों का अधियाचन शीघ्र ही लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को प्रेषित कर दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage