उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल : उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु 16 रेलकर्मी पुरस्कृत 

अपनी उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु 03 दिसम्बर 2024 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा ने संरक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कुल 16 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
इस कार्यक्रम में संरक्षा के प्रति सजग रहने तथा दुर्घटना बचाने वाले कर्मचारियों क्रमशः राजेश कुमार/ट्रेन मैनेजर/वाराणसी, शाहीद अहमद/ट्रेन मैनेजर/वाराणसी, अनिल कुमार/ ट्रेन मैनेजर/वाराणसी, सरोज कुमार/स्टेशन मास्टर/गंगागंज, नागेंद्र यादव/ स्टेशन मास्टर/महारानी पश्चिम, अशफाक़ सिद्दीक़ी/स्टेशन मास्टर/सैय्यद खानपुर, मुनीन्द्र कुमार गेट मैन/हरपालगंज, मुकेश रामगेटमैन/जफराबाद, सुजीत कुमारप्वाइंट्समैन/व्यासनगर, दीपक कुमार ट्रैकमैन-4/अमेठी,  दीपक कुमार पंडित ट्रैकमैन-4/ जायस, अनिल कुमार टेक (कै.एवं वै.)/ वाराणसी, शैलेन्द्र कुमार टेक. (कै.एवं वै.)/वाराणसी, रवींद्र कुमार लोको पायलट मेल /रायबरेली, सतेन्द्र कुमार सहायक लोको पायलट/रायबरेली एवं मेराज अहमद सी एल आई/रायबरेली को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं हेतु पुरस्कृत किया गयाI
मण्डल रेल प्रबंधक ने पुरस्कार विजेताओं को उनकी अनुकरणीय कार्यशैली के लिए बधाई देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया एवं अन्य कर्मचारियों से भी इसी प्रकार की कार्यप्रणाली का अनुसरण करते हुए कार्य करने की अपेक्षा कीI इस कार्यक्रम मे वरि० मण्डल संरक्षा अधिकारी, समर्थ गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के शाखाध्यक्ष तथा संरक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button
btnimage