लॉक-डाउन नहीं वैक्सीन उत्सव का होगा आगाज़, मीटिंग में ममता बनर्जी रहीं नदारद

यूपी सीएम न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल बैठक में बातों बातों में ही इशारा कर दिया कि अब देश को लॉक-डाउन नहीं वैक्सीन की ज़रूरत है।

इसी कड़ी में उन्होंने 14 अप्रैल से पहले यानी अम्बेडकर जयंती तक वैक्सीन उत्सव मनाने का भारतवासियों से आग्रह किया। साथ ही कंटेंटमेंट जोन को लेकर भी चर्चा की और अब कंटेंटमेंट जोन नहीं माइक्रो कंटेंटमेंट जोन होंगे।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का एक नया उपाय भी बताया। जिसमें लोगों से अनुरोध किया कि अब नाईट कर्फ्यू को कोरोना कर्फ्यू का नाम दिया जाए, जिससे लोगों में कोरोना को लेकर विशेष प्रकार की जागरूकता बनी रहे।

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों की कोरोना महामारी को लेकर हो रही शिथिलता पर भी चर्चा की और सरकार की खामियों में सुधार हेतु कदम उठाए जाने पर भी मुख्यमंत्रियों से वार्ता की। साथ ही उन्होंने देशवासियों का हौसला बढ़ाते हुए ये भी कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल हमारे पास ज्यादा अनुभव और संसाधन हैं।

इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना पर हो रही सियाशी हलचल पर भी प्रहार करते हुए कहा कि जिसे राजनीति करनी है वो करे, हम तो साथ मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे। पीएम ने लोगों का मनोबल बढ़ाते हुए ये भी कहा कि जब हमने पहली लहर में बिना वैक्सीन के जीत हासिल कर ली थी तो अब तो हमारे पास औजार है।

मीटिंग में ममता बनर्जी रहीं नदारद
इस मीटिंग की खास बात ये भी रही कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रहीं नदारद, उनकी जगह उनके मुख्य सचिव अलापन बनर्जी ने बंगाल का प्रतिनिधित्व किया। जिस पर भाजपा केंद्रीय सहप्रभारी आनंद मेनन ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी दुर्भाग्यपूर्ण है।

मीटिंग के अंत मे पीएम मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों में असफलता न देखने की भी नसीहत दे डाली और बोले कि हमें असफलता और सफलता पर नहीं टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर देना चाहिए, यही मात्र एक बेहतर तरीका है। इसी कड़ी में उन्होंने ये भी कहा कि अब कड़ाई के साथ साथ दवाई भी ज़रूरी है।

इस बैठक से यह साफ तौर पर नज़र आ गया कि शायद देश में आगामी दिनों में लॉक-डाउन नहीं बल्कि वैक्सीन दिवस मनाया जाएगा।

रिपोर्ट : निशांत दीक्षित।

Related Articles

Back to top button
btnimage