निरंकारी भक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को निरंकारी मिशन की पुस्तकें भेंट की

मथुरा।
संत निरंकारी मिशन की मानव कल्याणकारी गतिविधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से निरंकारी प्रतिनिधि मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों से मिले और उन्हें निरंकारी पुस्तकें भेंट की।
निरंकारी मिशन के मथुरा जोन के मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण तथा युवा प्रचारक भरतकुमार तनवानी ने मंगलवार को मथुरा के जिलाधिकारी डीएम नवनीत सिंह चहल , सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव, एसडीएम संदीप कुमार वर्मा , एसपी क्राइम राधे श्याम तथा मथुरा के रेलवे डारेक्टर रवि प्रकाश और स्टेशन प्रबंधक जेपी मीना आदि विशिष्टजनों से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की और संत निरंकारी मिशन के प्रेरक कार्यों की जानकारी दी।
किशोर स्वर्ण ने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में सत्य, ज्ञान, प्रेम और भाईचारे की अलख जगा रहे संत निरंकारी मिशन के बारे में अधिकारियों को बताते हुए कहा कि निरंकारी मिशन 2005 से स्वछता अभियान चला रहा है। अब तक देशभर के 350 से अधिक रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, नदियों, राष्ट्रीय स्मारकों आदि महत्वपूर्ण स्थलों की बीस लाख से ज्यादा निरंकारी भक्तों द्वारा वास्तविक सफाई की जा चुकी है, वहीं लाखों पौधे भी रोपे गए है। निरंकारी मिशन रक्तदान में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अब तक दस लाख से ज्यादा यूनिट रक्त दान किया जा चुका है।
निरंकारी प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निरंकारी मिशन की जानकारियों वाली पुस्तकें भी भेंट की। निरंकारी प्रतिनिधि किशोर स्वर्ण और भरतकुमार तनवानी की इस मुहिम की सराहना करते हुए जोनल इंचार्ज एचके अरोड़ा ने
उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।








