मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में नायल की 13वीं बोर्ड बैठक संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 13वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट ज़ेवर के डेवलपमेंट प्लान के साथ अब तक एयरपोर्ट में हुई प्रगति का प्रस्तुतिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट डॉ0 अरुण वीर सिंह ने दिया।
प्रस्तुतीकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि विकासकर्ता ज़ुरिक एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने परियोजना हेतु डेवलपमेंट प्लान प्रस्तुत किया है, जिसका परीक्षण इंडिपेंडेंट इंजीनियर-इंजीनियर इंडिया लिमिटेड के द्वारा किया गया है।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में डेवलपमेंट प्लान को अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, निदेशक नागरिक उड्डयन, सचिव वित्त संजय कुमार व नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल ऑफ़िसर शैलेंद्र भाटिया बैठक में उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा नरेन्द्र भूषण, मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा रितु माहेश्वरी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage