#MVVNL MD ने बरेली एवं बदायूं में राजस्व एवं तकनीकी सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा बैठक की

समस्त अधिशासी अभियन्ताओं को 10 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्यवाही करने की जिम्मेदारी के निर्देश देते हुए यह भी आदेश दिये गये कि बड़े बाकायेदारों के घर जाकर कार्यवाही करें, तकनीकी व्यवस्था के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को भी 24 घंटे के अन्दर बदलने एवं 1912 प्राप्त शिकायतों का ससमय निस्तारण करने तथा परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता को कम करने के भी निर्देश दिये। 

प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (#MVVNL MD) द्वारा बरेली एवं बदायूं में समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों एवं अधिकारिकों के राजस्व एवं तकनीकी सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा की गयी.
 प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल द्वारा बरेली एवं बदायूँ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के निदेशक (वाणिज्य) एवं निदेशक (तकनीकी) के साथ वाणिज्यिक/तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बरेली एवं बदायूँ के स्थानीय अधिकारियों को राजस्व वसूली को शत्-प्रतिशत करने एवं वाणिज्यिक पैरामीटार में सुधार हेतु निर्देशित किया।
समस्त अधिशासी अभियन्ताओं को 10 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्यवाही करने की जिम्मेदारी के निर्देश देते हुए यह भी आदेश दिये गये कि बड़े बाकायेदारों के घर जाकर कार्यवाही करें, तकनीकी व्यवस्था के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को भी 24 घंटे के अन्दर बदलने एवं 1912 प्राप्त शिकायतों का ससमय निस्तारण करने तथा परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता को कम करने के भी निर्देश दिये। 
उपरोक्त के अतिरिक्त स्थानीय मुख्य अभियन्ता को यह भी निर्देश दिये गये कि राजस्व एवं उपभोक्ता टर्न-अप में बढ़ोत्तरी हेतु बकायेदार उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदन की कार्यवाही करें तथा उसका स्थानीय मीडिया मे व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। जिससे कि विभागीय राजस्व में आशातीत बढ़ोत्तरी हो सके।
समीक्षा बैठक में प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल के साथ निदेशक (वाणिज्य) एवं मुख्य अभियन्ता (बरेली), अधीक्षण अभियन्ता बदायूँ सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage