माउंटेनियर उमा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में भेंट की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गोरखपुर के साइक्लिस्ट और माउंटेनियर उमा सिंह ने समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में भेंट की। उमा सिंह ने 73 दिनों में 12 हजार दो सौ इख्त्तर किलोमीटर की यात्रा साइकिल से पूरी की। उन्होंने हिमालय के कई पहाड़ों पर साइकिल द्वारा चढ़ाई की।

उमा सिंह ने गत 15 अगस्त 2021 को अफ्रीकी महाद्वीप के देश तंजानिया के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट किलमंजारो की साइकिल से चढ़ाई की और भारत का नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह गिनीज बुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज हुआ है। उमा सिंह हिमालय की 7 चोटियों पर भी साइकिल से चढ़ाई कर चुके हैं।

उमा सिंह का अगला उद्देश्य विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके भारत का तिरंगा झंडा फहराना है।

उमा सिंह के साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल और जावेद हबीब खान भी मौजूदा रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage