5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, बेबस पति ने पुलिस से लगाई गुहार

हरदोई।
रेपोर्टर – गोपाल बाजपेयी।
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के भरखनी गांव में एक महिला अपने पांच बच्चो को छोड़कर रात के घुप्प अंधेरे में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी होने पर पीड़ित पति ने पाली थाने में तहरीर देके न्याय की गुहार लगाई है।
आपके बताते चले कि कल्लू पुत्र मुंशी निवासी भरखनी की पत्नी गुरुवार रात ग्यारह बजे अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब पति की आंख खुली तो उसके होश उड़ गए क्यो कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी। कल्लू के पांच बच्चे है दो लड़के तीन लड़की। पीड़ित ने बताया कि जब सभी लोग सो रहे थे तभी मौका पाकर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नही चला तो बेबस पति ने पुलिस के पास जाकर नामजद तहरीर दी है। जब इस संबंध में पाली थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी से बात की तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।








