गाज़ियाबाद जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई

गाज़ियाबाद।
जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पांडे के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार कक्ष में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजन किया गया।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, गौरव त्यागी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों एवं बैठक के एजेन्डे से अवगत कराया गया तथा प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी गण स्कूली बच्चों के लिए संचालित किए जा रहे सरकार के कार्यक्रमों में निरंतर रूप से गतिशीलता लाने के लिए कार्य करें। सभी कार्यक्रमों को निर्धारित समय अवधि के भीतर पूर्ण करने की कार्यवाही की जाए।
मुख्य विकास अधिकरी ने बैठक में अध्यक्षता करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में सरकार के द्वारा स्कूलों को अच्छा बनाने के उद्देश्य से ऑपरेशन कायाकल्प कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है इसकी उन्होंने समीक्षा की और सभी कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा महोदया को अवगत कराया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऑपरेशन कायाकल्प के सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। एस0आर0जी0 पूनम शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत ई-पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकरी ने समीक्षा के दौरान कहा कि बच्चों को स्वेटर बटवाने के संबंध में सभी तैयारियां विभागीय अधिकारियों के द्वारा समय रहते पूर्ण की जाए ताकि सभी बच्चों को सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को स्वेटर वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक मे विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन के विषय मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मिशन प्रेरणा लक्ष्य को पूरा करने हेतु समय-समय पर समीक्षा करने तथा निर्देशित किया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों का ससमय पालन किया जाये एवं अन्य विभागों से समन्यवयन बना कर सभी योजनाओ का क्रियान्वयन किया जाये।
इस अवसर पर जिसमें एडीएम; वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, समस्त जिला समन्वयक, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त एस0आर0जी0, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।








