विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने जलालपुर में सड़क का शिलान्यास किया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने जलालपुर में जिला नगरीय अभिकरण विभाग की ओर से 32 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद नागेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, जया वर्मा और अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।









