अटारी में बने मिनी सचिवालय का विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन

लखनऊ के खंड विकास माल अंतर्गत अटारी ग्राम पंचायत में मिनी सचिवालय का उद्घाटन लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधानसभा प्राक्कलन समिति अध्यक्ष एवं मोहम्मदी विधानसभा विधायक के कर कमलों द्वारा किया गया।
साथ में पूर्व ज़िला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह चेयरमैन जिला सहकारी बैंक लखनऊ, लखनऊ पराग दुग्ध संघ चेयरमैन शिखा सिंह तोमर, ABVP प्रान्त उपाध्यक्ष मंजुला उपाध्याय, के.के जनार्दन नांबियार (संस्थापक अय्यप्पा मन्दिर लखनऊ) गोपेश्वर गौशाला के प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, जन शिक्षण संस्थान से अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
मंच संचालन कर रहे रवि द्विवेदी के साथ साथ क्षेत्र व ग्राम पंचायत के सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी प्रधान साथी, क्षेत्र पंचायत सदस्य व पत्रकार बंधु और सभी सम्मानित जनों का प्रधान ने हृदय से आभार जताया।








