मंत्री स्वाती सिंह ने महिला कल्याण मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर मोबाइल एलईडी वैन रैली का शुभारंभ किया

लखनऊ (17 अक्टूबर, 2020)।
मिशन शक्ति अभियान के तहत आज महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा तथा पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने महिलाओं तथा बच्चों की हिंसा से रोकथाम हेतु मोबाइल एलईडी वैन रैली को महिला कल्याण मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मिशन शक्ति के तहत जनपद स्तर पर 2 वैन प्रति जनपद, 2 वैन प्रति जनपद के सभी ब्लॉक हेतु तथा 4 वैन ग्रामों हेतु लगायी गयी है। इसी के साथ अन्य जनपदों में जिलाधिकारी द्वारा जनपद, ब्लॉक व ग्रामों हेतु रैली का शुभारंभ किया गया। इन एलईडी वैनों के माध्यम से महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं तथा अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी प्रदान की जा रही है।

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत 18 अक्टूबर 2020 को जनपद, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर ऑडियो, वीडियो मूवी डिस्प्ले के माध्यम से पोक्सो कानून के अंर्तगत बच्चों का यौन हिंसा से बचाव सहायता पुनर्वास तथा हिंसा करने हेतु दंड का प्रावधान विभाग के अंतर्गत संचालित समस्त संस्थाओं जागरूक किया जायेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage