मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने आयुष चिकित्सा शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने अपने शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों और आयुष चिकित्सा शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। दयालु मिश्रा शैक्षिक सत्र, परीक्षा परिणामों की लेटलतीफी पर सख्त दिखे और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शैक्षिक सत्र के कैलेंडर बनाकर टीचर्स और शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराएं और उसी हिसाब से कार्य करें।

उन्होंने बैठक में अच्छे टीचर्स को प्रमोट करने की पैरवी की और कहा कि आयुष प्रधानमंत्री के हृदय से जुड़ा हुआ मंत्रालय है और इसकी स्थापना का उद्देश्य भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को व्यापक प्रचार देना और विश्व के समक्ष इसे स्थापित करना है ऐसे में कार्य करने में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने रिजल्ट्स निकालने में हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए कहा कि इससे छात्रों का भविष्य खराब होगा इसलिए प्राथमिकता के साथ समय से परीक्षा कराए जाएं और रिजल्ट निकाला जाए।

रिटायरमेंट के 02 साल पूर्व कार्मिकों को उनकी पत्रावलियों को तैयार करके दें ताकि पेंशन और ग्रेच्युटी लेने में उन्हें दौड़भाग न करनी पड़े। करीब 1 घंटे से ज्यादा चली बैठक में उन्होंने साफ लफ्जों में आयुष विभाग की कार्यप्रणाली और अनियमितता को शीघ्र दुरुस्त करने की बात कही साथ ही यह चेतावनी भी दी कि अगर किसी के तरफ से लापरवाही बरती जाएगी तो उसपर दंडात्मक कार्यवाही होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage