जी0आई0एस0 बेस्ड महायोजना-2031 (प्रारूप) संबंधी 19 अक्टूबर को बैठक
अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में 19 अक्टूबर को अपरान्ह 12.30 बजे लाल बहादुर शास्त्री भवन स्थित उनके कक्ष में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें भारत सरकार की अमृत योजना के अन्तर्गत विकास प्राधिकरणों/विनियमित क्षेत्रों की जी0आई0एस0 बेस्ड महायोजना-2031 (प्रारूप) से संबंधित चर्चा की जायेगी।


