मण्डलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में ‘मिशन प्रेरणा’ की बैठक सम्पन्न हुई

लखनऊ।
मण्डलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में मिशन प्रेरणा के प्रभावी अनुश्रवण हेतु मण्डलीय टास्कफोर्स की बैठक मण्डलायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमे अपर निदेशक(बेसिक शिक्षा) पी0एन0सिंह सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में अपर निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि मिशन प्रेरणा का मुख्य लक्ष्य है कि सभी बच्चे लर्निग गोल्स को मार्च 2022 तक प्राप्त कर लें। इसके प्राप्त करने हेतु विभिन्न रणनीतियां बनायी गयी है।, जिसमें कि बच्चों को त्रैमासिक परीक्षा कराना, परीक्षा में आये रिजल्ट के आधार पर सभी बच्चों को रिपोर्ट कार्ड देना। अध्यापकों में दक्षता विकसित करने हेतु उनको प्रशिक्षण दिया जाना। प्रशिक्षण में आधार शिला ध्यानाकर्षण शिक्षण संग्रह प्रशिक्षण माॅडयूल विकसित किया गया है। साथ ही निष्ठा एवं दीक्षा ऐप के माध्यम से भी शिक्षण सामग्री अध्यापको को उपलब्ध करायी जाती है। कायाकल्प योजनान्तर्गगत विद्यालयों को विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के अन्तर्ग संतृप्त किया जाना है।
मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रेरक स्कूल, प्रेरक ब्लाक, प्रेरक जनपद, प्रेरक मण्डल बनाने के लिए यह आवश्यक है कि अध्यापकों का समुचित प्रशिक्षण कराया जाये, अध्यापको को यह भली-भांति ज्ञात होना चाहिए कि उनको बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए क्या-क्या कार्य करने हैं वह किस प्रकार कार्य करने है। अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए माॅडयूल तैयार कराया जाये, इसके लिए अनुभवी अध्यापकों की एक स्मार्ट कमेटी बनायी जायें। सप्ताहवार कार्यक्रम तैयार कराये, डाटा बेस तैयार करायें जिसमें सभी बच्चों का नाम उसके सामने दक्षता का मानक बनाये ,जिससे उन बच्चों को दक्षता के अनुसार श्रेणी में विभाजित किया जा सके, फिर कमजोर बच्चों पर अधिक ध्यान देकर उनको भी दक्ष बनाया जा सके।







