डीएम सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक दिनांक 08.05.2023 को जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा आहूत की गई। बैठक में जनपद के उद्यमियों / औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों तथा उद्यमों से सम्बन्धित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र प्रस्तावित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के दृष्टिगत ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत एमओयू प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। प्रस्तावों को धरातल पर उतारने हेतु एमओयू हस्ताक्षरित निवेशकों से उनकी समस्याओं/ अपेक्षित सहयोग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके समाधान के लिए सम्बन्धित विभाग को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उद्यमियों को भूमि नक्शा, लैण्ड यूज, ले आउट प्लान, मास्टर प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा यह भी अवगत कराया गया कि समस्त चेक लिस्ट एवं एनओसी आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी जनपद लखनऊ की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर उपलब्ध है।
जिलाधिकारी द्वारा उद्योगों को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए उधामियो को प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया गया की असुविधा से बचने के लिए भूमि खरीदने से पहले उसका लैंड यूज मास्टर प्लान में देखे। यदि कोई असुविधा या जानकारी की कमी हो तो हमसे संपर्क करे। सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। अपना प्लान भूमि से सम्बन्धित सभी जानकारियों को एकत्रित करने के बाद ही बनाए। अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा निवेशकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं के निस्तारण / सहयोग के लिए सभी विभागों से कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में पाया गया कि हाउसिंग विभाग, यूपीसीडा विभाग, नगर निगम विभाग के कई प्रकरण समय सीमा के बाहर लम्बित है। अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तीन दिन के अन्दर समस्त लम्बित प्रकरणों को निस्तारित किया जाय। औद्योगिक क्षेत्र नादरगंज में नेशनल इंजीनियरिंग वर्क्स से अमौसी जाने वाली गिन्दन खेड़ा सड़क की क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण पर चर्चा की गयी। विभाग के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि स्वीकृति के उपरान्त सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है तथा 10 दिन के अन्दर कार्य पूर्ण हो जायेगा। अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा कार्य को शीघ्र समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
प्रदीप एअर कैटर्स द्वारा इकाई के सामने टूटी हुई सड़क के रिपेयरिंग हेतु किये गये अनुरोध के क्रम में प्रकरण पर नगर पंचायत के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि प्रकरण में जल भराव की समस्या का निस्तारण एन०एच०आई० विभाग से सम्बन्धित है। अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि एनएचआई विभाग के प्रतिनिधि तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बन्थरा के द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 10.05.2023 को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या मुख्य विकास अधिकारी को दिनांक 15.05.2023 को उपलब्ध कराये जिससे कि प्रकरण पर उचित आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
विभिन्न राजकीय औद्योगिक आस्थानों / औद्योगिक क्षेत्रों में किये गये अतिक्रमण को हटाये जाने के उद्यमियों के अनुरोध के क्रम में औद्योगिक क्षेत्र चिनहट की सड़कों पर वेन्डर्स के भारी वाहनों द्वारा किये गये अतिकृतण तथा मटियारी चौराहे के पास टैम्पों एवं ई-रिक्शा चालकों तथा देवा रोड पर भारी वाहनों द्वारा अनियतंत्रित पार्किंग के सम्बन्ध में ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम जोन-7 तथा यूपीसीडा विभाग की संयुक्त टीम गठित कर दिनांक 17.05. 2023 से 19.05.2023 तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें तथा तालकटोरा नादरगंज एवं मटियारी तथा देवा रोड पर अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में नगर निगम के सम्बन्धित जोनल अधिकारी, पुलिस विभाग, क्षेत्र के सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, आर०टी०ओ० यूपीसीक्षा की संयुक्त टीम गठित करते हुए दिनांक 17.05.2023 से 19.05.2023 तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में रिया केजरीवाल, मुख्य विकास अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, उपायुक्त उद्योग, संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत नगर निगम, एलडीए, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधि एवं तालकटोरा, अमौसी चिनहट एवं गोयला औद्योगिक क्षेत्र के एसोसियेशन तथा पदाधिकारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।








