जिलाअधिकारी अजय शंकर पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक

गाजियाबाद (23 नवंबर,2020)।
गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 के तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधान परिषद निर्वाचन 2020 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराएं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल को निर्देशित किया कि मतदान कार्मिकों की नियुक्ति एवं नियत दिनांकों में प्रशिक्षण प्रदान कराना, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जवरो सभी की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, सभी विभागाध्यक्ष को पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण एवं पोलिंग पार्टियों की नियुक्ति करना सुनिश्चित कराएं।जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र कुमार सिंह को निर्देशित किया गया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं समस्त गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ जनपद स्तर पर आदर्श आचार संहिता के संबंध में समय-समय पर बैठक कर शांति व्यवस्था करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन0के0गुप्ता को निर्देशित किया कि कोविड-19 के दृष्टिगत आयोग के मानक अनुसार फेस मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, फेस सील्ड, दस्ताने, थर्मल स्कैनर आदि की व्यवस्था एवं वितरण तथा विधान परिषद निर्वाचन में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि मतदान कार्मिकों को वितरण कराए जाने हेतु निर्वाचन सामग्री के मतदेय स्थलवार पैकेट तैयार कराना और उसका वितरण सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित कराएं।

बैठक में उन्होंने विधान परिषद निर्वाचन के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निर्वाचन कंट्रोल रूम की समस्त कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराएं तथा निर्वाचन से संबंधित कार्मिकों को मानदेय वितरण एवं उसका विवरण एकत्र कर उपलब्ध करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि निर्वाचन में विभिन्न स्तरों पर बैरिकेडिंग, टेंट, फर्नीचर, प्रकाश की व्यवस्था एवं समस्त तहसीलों के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर बूथ निर्माण संबंधी व्यवस्था कराना सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, समस्त अपर जिला अधिकारी, समस्त उप जिला अधिकारी, जिला वाणिज्य कर अधिकारी यादवेंद्र अजय, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी वीर सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी डॉक्टर सीमा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage