महापौर और नगर आयुक्त ने कान्हा उपवन में बन रहे गाय के गोबर के दियों का निरीक्षण किया

लखनऊ।
लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने कान्हा उपवन में बन रहे गाय के गोबर के दियों का निरीक्षण किया एवं नगर निगम द्वारा मनाए जा रहे देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लिया।

ज्ञात हो राम की नगरी अयोध्या के साथ ही उनके अनुज लक्ष्मण जी द्वारा बसाई गयी नगरी लखनऊ में भी देव दीपावली मनाते हुए नगर निगम द्वारा झूलेलाल वाटिका में 1 लाख दिए जगमगाकर देव दीपावली मनाई जाएगी।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने तैयारियों का जायजा ले आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage