सेना भर्ती को लेकर के मथुरा के युवाओं ने मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से मुलाकात की

मथुरा।
ब्यूरो रिपोर्ट : अजीत चौहान।

सेना भर्ती को लेकर के मथुरा के युवाओं मैं आक्रोश और युवाओं ने एक विशाल रैली निकाली। युवाओं ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि 2 साल से मथुरा में भारतीय सेना की कोई भर्ती नहीं कराई गई है, जबकि यह भर्ती प्रक्रिया प्रतिवर्ष होती रही है। जिसमें कि उनके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते भर्ती को नहीं पूरा कराया जा सका।

युवाओं का कहना है कि कोरोना के चलते चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सकती है और कुछ पेपर भी कराए जा चुके हैं तो क्यों नहीं भारतीय सेना की भर्ती को पूरा कराया जा सकता? युवाओं ने सेना भर्ती को पूरा कराने के विषय में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से मुलाकात की और मंत्री ने युवाओं को आश्वासन दिया कि 15 दिन बाद उनकी मुलाकात रक्षा मंत्री से होगी। तब इस विषय पर उनसे बात करेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage