प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम ने लॉन्च किया www.onlineupsrtc.co.in पोर्टल

उ0प्र0 परिवहन निगम द्वारा अपनी बस टिकटिंग परियोजना IoT-IBTS के आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही विगत माह नवम्बर से प्रारम्भ कर दी गयी थी। इस नवीन व्यवस्था के संचालन के लिये निगम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर यात्रियों सर्वप्रथम ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग की सुविधा स्थापित की गयी है। निगम द्वारा यात्रियों हेतु लॉन्च किया गया नवीन ऑनलाइन बस टिकट पोर्टल https://www.onlineupsrtc.co.in बेहतर यात्री अनुभव हेतु आधुनिक तकनीक के साथ क्लाउड आधारित प्लेटफार्म पर अन्तराष्ट्रीय मानकों अनुसार बनाया गया है।

परिवहन निगम द्वारा इसके लिये होली पर्व के दृष्टिगत एक लक्ष्य निर्धारित किया गया था और उसके अनुसार ही दिनांक 24.02.2022 की मध्य रात्रि से जनसामान्य को वेब आधारित ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग सुविधा पुनः मुहैया हो गयी है। यात्रियों हेतु उपलब्ध करायी जा रही ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग व्यवस्था के प्रथम चरण में निगम की 774 वातानुकूलित बसों द्वारा कुल 212 विभिन्न मार्गो जिसमें प्रमुखतः लखनऊ-दिल्ली, लखनऊ-चण्डीगढ़, लखनऊ-आगरा, प्रयागराज-वाराणसी से गोरखपुर-कौशाम्बी इत्यादि शामिल है, पर ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध समय-सारिणी अनुसार बुकिंग सेवा प्रदान की जायेगी। द्वितीय चरण में आगामी 3 माह में लम्बी दूरी की बसों को भी ऑनलाइन आरक्षण हेतु यात्रियों हेतु उपलब्ध कराया जाना लक्षित है। यात्रियों की सुविधा हेतु सभी प्रकार के डिजिटल पेमेंट जैसे यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड मोबाइल वैलेट तथा नेट बैकिंग इत्यादि के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कराये जा सकते है। ऑनलाइन टिकट बुक होने पर यात्री के मोबाइल तथा मेल पर भी टिकट का विवरण प्राप्त होगा।

यात्रियों के लिए नये सिरे से वृहद्व स्वरूप में उपलब्ध करायी गयी इस ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा का स्वंय प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम आर0पी0 सिंह ने अपर प्रबन्ध निदेशक सरनीत कौर ब्रोका के साथ औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय निगम अधिकारी अनघ मिश्रा, प्रधान प्रबन्धक (आई0टी0), यजुवेन्द्र कुमार प्रबन्धक (आई0टी0) व सेवा प्रदाता के प्रतिनिधि उपलब्ध थे। प्रबन्ध निदेशक एवं अपर प्रबन्ध निदेशक द्वारा इस व्यवस्था के सामायिक क्रियान्वयन के लिए सम्बन्धित को बधाई दी गयी।

Related Articles

Back to top button
btnimage