अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करें : सुरेश राणा

लखनऊ।
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने आज उ.प्र. सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. लखनऊ की सभी 24 सहकारी चीनी मिलों के प्रधान प्रबन्धकों एवं संघ के प्रबन्ध निदेशक के साथ नये पेराई सत्र 2020-21 की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की।

मंत्री सुरेश राणा ने अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिये। उनके द्वारा सभी प्रधान प्रबन्धकों को यह निर्देशित किया गया कि गन्ना किसानों के उपयोग हेतु केन यार्ड में बिजली, पानी, प्रकाश तथा बैठने की समुचित व्यवस्था की जाय और यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

गन्ना मंत्री द्वारा सभी चीनी मिलों को रिकवरी बढ़ाने और क्षमता उपयोग किसी की दशा में 95 प्रतिशत से कम न होने हेतु निदेशित किया गया। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि 15 दिन के बाद पुनः इसकी समीक्षा की जायेगी। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

गन्ना मंत्री द्वारा अंत में सभी प्रधान प्रबन्धकों को पेराई सत्र 2020-21 में सफलता के लिए शुभ कामनायें दी गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage