Lucknow LDA ने की बड़ी कार्रवाई, अनाधिकृत निर्माण किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow LDA) के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में आज रंजना अग्रवाल पत्नी विकास अग्रवाल द्वारा थाना-नाका क्षेत्र में किये गये अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया।

प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता, जोन-6 (प्रवर्तन)-कमलजीत सिंह ने बताया कि रंजना अग्रवाल द्वारा 74/8 का भाग, विजयनगर, नाका, लखनऊ पर किये गये अनाधिकृत निर्माण को विहित अधिकारी-अमित राठौर के नेतृत्व में सील किया गया। यह कार्यवाही क्षेत्रीय अवर अभियन्ता अजय महेन्द्र तथा प्राधिकरण एवं क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से की गई।

Lucknow LDA

वहीँ गोमतीनगर विस्तार में रंजीत गुप्ता व कृष्ण लाल गुप्ता द्वारा भूखण्ड संख्या बी-961, सेक्टर-6 पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अवैध रूप 3 तलों तथा बेसमेण्ट आदि का निर्माण कार्य किये जाने पर सील किया गया।

उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध न्यायालय विहित प्राधिकारी के समक्ष वाद संख्या 258/2021 योजित किया गया। जिसमें विहित प्राधिकारी-आनन्द कुमार सिंह द्वारा दिनांक 30.07.2021 को सील किये जाने के आदेश दिये गये। उपरोक्त आदेशों के अनुपालन में अवनीन्द्र कुमार सिंह-अधिशासी अभियन्ता-जोन-1 (प्रवर्तन) के नेतृत्व में सील किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage