लम्बुआ विधायक देवमणि द्विवेदी ने मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी से भेंट की

लखनऊ।
आज उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय में विधायक विधानसभा क्षेत्र लम्बुआ देवमणि द्विवेदी ने मंडल रेल प्रबंधक, संजय त्रिपाठी के साथ एक अनौपचारिक भेंट की।

इस भेंट वार्ता के दौरान विधायक महोदय ने अपने क्षेत्र की रेल सेवाओं के परिचालन, वांछित सुविधाओं एवं रेल सम्बन्धी जनहित समस्याओं संबंधी ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी को सौंपा। साथ ही अपने क्षेत्र की विभिन्न रेल परियोजनाओ की जानकारी लेते हुए इनको निर्धारित समय पर पूरा किये जाने के विषय में रेलवे की भावी रणनीति से अवगत हुईं।

अपने क्षेत्र की रेल सुविधाओ के विस्तार एवं प्रगति सम्बन्धी समस्त कार्यो का जायजा लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक से आवश्यक विचार-विमर्श किया एवं समस्त योजनाओ एवं प्रगति कार्यो को यथासमय पूरा करने पर बल दिया।

मंडल रेल प्रबंधक ने विधायक द्वारा दिए गए प्रस्तावों एवं सुझावों को संज्ञान में लेते हुए इनपर तत्काल आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage