केशव प्रसाद मौर्य ने माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ 19 फरवरी।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास 7- कालिदास मार्ग पर राष्ट्रऋषि, युगद्रष्टा, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, परमपूज्य श्रीगुरूजी माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने गोलवलकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन दर्शन व उनकी विचारधारा पर प्रकाश डाला ।उन्होंने कहा कि वह कुशाग्र बुद्धि, ज्ञान की लालसा, असामान्य स्मरण शक्ति जैसे गुणों से परिपूर्ण थे। व्यायाम भी उनका शौक था।

इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की। वह छात्रों की बहुत मदद करते थे।जम्मू कश्मीर के भारत विलय में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि चीनी आक्रमण के समय उन्होंने देश की जनता का समर्थन जुटाने व उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage