19 अगस्त को रिलीज हो रही ‘Bell Bottom’ में Lara Dutta को पहचानना मुश्किल

यूपी सीएम न्यूज़। 19 अगस्त को रिलीज हो रही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक #Bell Bottom का ट्रेलर रिलीज हुआ है, मूवी का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही प्रधानमंत्री के रोल की खूब चर्चा हो रही है।

#Bollywood एक्टर Akshay Kumar की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक (बेल बॉटम) Bell Bottom जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी मंगलवार को दर्शकों के बीच आ गया है. अक्षय कुमार इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में कई बॉलीवुड डीवा की भी अहम भूमिका है. फिल्म में वाणी कपूर, हूमा कुरेशी और लारा दत्ता (Lara Dutta) का भी दमदार रोल है. सामने आए ट्रेलर की खूब चर्चा हो रही है. ट्रेलर में 210 यात्रियों को हाईजैकर से बचाने की पूरी कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है।

मुश्किल है लारा दत्ता को पहचान पाना

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्म ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) में अंडरकवर एजेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसका कोड नेम ‘बेल बॉटम’ है. इनके सिर ही 210 यात्रियों को बचाने का जिम्मा भारत सरकार फिल्म में सौंपेगी. ट्रेलर में दिखाए गए दृश्यों में प्रधानमंत्री का किरदार दिखाया गया है, जो सभी ऑर्डर जारी कर रही हैं। फिल्म में रोल निभाने वाली एक्ट्रेस कोई 55-60 साल की महिला नहीं हैं, बल्कि वो एक यंग और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। प्रधानमंत्री का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि लारा दत्ता (Lara Dutta) हैं। 

मेकअप आर्टिस्ट की हुई तारीफ

लारा दत्ता (Lara Dutta) को किरदार में देखकर एक बार में पहचान पाना मुश्किल है। लारा दत्ता का ये किरदार इंदिरा गांधी से इंस्पायर्ड है और वो हू-ब-हू उनकी तरह ही नजर आ रही हैं. बालों और साड़ी पहनने का स्टाइल इंदिरा गांधी जैसा ही है, जिसे पूरे तरीके से लारा दत्ता ने कॉपी करने का प्रयास किया है। लारा ने इस रोल को करने के लिए प्रोस्थेटिक्स मेकअप का सहारा लिया है. लोग लारा दत्त के मेकअप आर्टिस्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं. लारा का ये रूप देख फैंस हैरान हैं और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

19 अगस्त 2021 को रिलीज होगी मूवी

बता दें कि फिल्म को 3D और नॉर्मल प्रिंट के साथ 19 अगस्त को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज की जाएगी। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) का ट्रेलर खुद सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। अक्षय और उनकी पूरी टीम फिल्म की रिलीज के लिए उत्साहित है…. पूजा एंटरटेनमेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी इसे शेयर किया गया है, जहां आप इसे देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage