ब्लाक बरवामीर चापर (जनपद देवरिया) में 1260 लाख से बनेगा आईटीआई भवन

देवरिया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद देवरिया के विकासखंड बरवामीर चापर में राजकीय आईटीआई भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के निर्माण पर कुल 1260 लाख रू0 का व्यय आएगा।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने आईटीआई भवन निर्माण के लिए प्रावधानित धनराशि में से 378 लाख रुपए की धनराशि मंजूर कर दी है। मंजूर की गई धनराशि में 226.80 लाख रुपए केंद्रांश और 151.20 लाख रू0 राज्यांश है। इस भवन के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है।

अल्पसंख्यक विभाग के अनुसार निदेशक अल्पसंख्यक एवं कार्यदायी संस्था के मध्य एक एमओयू भी हस्ताक्षरित किया जाएगा। कार्य की विशिष्टयाँं, मानक एवं गुणवत्ता की जिम्मेदारी निर्माणकारी संस्था की होगी। निर्माणकारी संस्था यह सुनिश्चित करेगी कि कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए। भवन निर्माण से संबंधित परियोजना की डिजाइन वही रखी गई है जो केंद्र राज्य सरकार के संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित है।

अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उच्च कोटि की हो तथा समय-समय पर संपादित कराए जा रहे निर्माण कार्यों का अनुश्रवण भी किया जाए। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण स्थल पर एक बोर्ड भी लगाया जाएगा, जिसपर योजना के स्वीकृत होने की तिथि, लागत, वित्त पोषण के स्रोत तथा लक्ष्य प्राप्त करने की तिथि आदि का अंकन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage