अटारी में बने मिनी सचिवालय का उद्घाटन कल, पंचायत विभाग ने भी की प्रशंसा

राजधानी लखनऊ से सटे खंड विकास माल अंतर्गत अटारी ग्राम पंचायत में प्रधान Sanyogita Chauhan ने सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए एक मिशाल कायम कर दी है। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश भर में है।

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत अटारी में ग्राम प्रधान द्वारा 18.5 लाख रुपए की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य कार्य है। पंचायत भवन में लगभग 8 कमरें हैं।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस पंचायत भवन की प्रशंसा उत्तर प्रदेश पंचायत विभाग ने खुद की है।

इस मिनी सचिवालय का उद्घाटन 19 जनवरी 2024 को लोकेंद्र प्रताप सिंह मोहम्मदी विधायक, विधानसभा प्राकलन समिति के अध्यक्ष, राज्य मन्त्री द्वारा किया जायेगा।
मिनी सचिवालय में सुविधाएं
मिनी सचिवालय जल संरक्षण(वॉटर हार्वेस्टिंग), सोलर (सौर ऊर्जा), CCTV कैमरा, WiFi, पुस्तकालय, इन्वर्टर, जन सेवा केंद्र, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि सभी सुविधाओं से युक्त है।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में लखनऊ CDO, DPRO, BDO माल सहित सभी ब्लॉक के प्रधान मौजूद रहेंगे।








