तहसील #BKT में लखनऊ ज़िलाधिकारी द्वारा मौके पर 44 प्रकरणों निस्तारण किया गया

लखनऊ।
जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि तहसील बी0के0टी0 में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 137 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 44 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें।

उन्होंने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 52 में से 10 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 65 में से 8 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 142 में से 44 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 127 में से 16 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 70 में से 5 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस 72, राजस्व एवं पुलिस संयुक्त 07, राजस्व 252, विकास 32, शिक्षा 04, नगर निगम 02, समाज कल्याण 08 तथा अन्य 76 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।

समाधान दिवस के दौरान उ0प्र0 सहकारी विकास बैंक लि0 शाखा बी0के0टी0 द्वारा तहसील परिसर में ऋण मेले का आयोजन किया गया। उक्त ऋण मेले में ज़िलाधिकारी द्वारा 8 अभ्यर्थियों को कुल 14.90 लाख के ऋण के चेक वितरित करते हुए उनके स्वरोजगार के लिए शुभकामनाएं दी। मेले में वितरित किये गए ऋण का विवरण निम्नवत है :-
1) जयपाल सिंह निवासी ग्राम हरदौर धनराशि 2.50 लाख
2) राम सागर निवासी ग्राम भीकमपुर धनराशि 1 लाख
3) सुदर्शन निवासी ग्राम सुभन्नगर धनराशि 2.50 लाख
4) ओम प्रकाश निवासी ग्राम रायसिंहपुर धनराशि 0.60 लाख
5) शकुन्तला निवासी ग्राम भौली धनराशि 0.80 लाख
6) विजय कुमार निवासी ग्राम देवराई कला धनराशि 1.50 लाख
7) सुरेश कुमार निवासी ग्राम इटौंजा धनराशि 3 लाख
8) मनोज कुमार निवासी ग्राम इटौंजा धनराशि 3 लाख

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन बिपिन कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी बी0के0टी0 शिप्रा पाल, तहसीलदार बी0के0टी0 राजेश विश्कर्मा, ज़िला विकास अधिकारी, पी0डी0 ग्राम्य विकास, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage