उ. प्र. आवास विकास परिषद् की 268वीं बैठक में लिए गए अहम निर्णय

लखनऊ 18 सितम्बर 2024
उ०प्र० आवास एवं विकास परिषद की 268वीं बैठक परिषद के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में नितिन रमेश गोकर्ण, अध्यक्ष/अपर मुख्य सचिव, उ० प्र० शासन, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें निम्न बिन्दुओं पर अनुमोदन प्रदान किया गयाः-
• अनुशासनिक कार्यवाही के अन्तर्गत सिविल सर्विस रेगुलेशन्स के अनुच्छेद 351-ए के अन्तर्गत सुधीर कुमार, तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी, सम्पत्ति प्रबन्ध कार्यालय, सिकन्दरा योजना, आगरा, फिरोजाबाद व शिकोहाबाद सम्प्रति सेवानिवृत्त के विरूद्ध विभागीय जांच गठित करने का निदेशक मण्डल द्वारा निर्णय लिया गया।
• अनुशासनिक कार्यवाही के अन्तर्गत मिर्जा जावेद कदर, सेवानिवृत्त प्रभारी सम्पत्ति प्रबन्धक के विरूद्ध गठित विभागीय जाँच में दिए गए दण्ड के अनुमोदन का निदेशक मण्डल द्वारा निर्णय लिया गया।
6 परिषद की योजनाओं में निजी विकासकर्ताओं द्वारा निर्मित किये जा रहे बहुमंजिले भवनों का स्ट्रक्चरल आडिट आई.आई.टी./एन.आई.टी./ प्रतिष्ठित संस्थान से काराये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।
• भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना सं0-12 क्षेत्रफल 5.3010 हे० भूमि ग्राम लिसाडी मेरठ का धारा-31 (1) प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।
• भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनयम-2013 के अन्तर्गत्त के अन्तर्गत परिषद योजनाओं के अभिनिर्णय के सम्बन्धी प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।
• सुल्तानपुर रोड़ भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना (अवध विहार योजना), लखनऊ में सेवारत/सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा किये गये अवैध निर्माणों के सम्बन्ध में प्रस्तुत प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।
• परिषद योजनाओं के अन्तर्गत विक्रय के उपरान्त एक से अधिक भूखण्डो के अतिरिक्त (Amatagmate) किये जाने संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।
• परिषद की विभिन्न योजनाओं में रिक्त सन्यत्तियों के निस्तारण हेतु प्रस्तावित ई-नीलामियों में प्राप्त एकल बोलियों के सम्बन्ध में मा० निर्देशक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।
परिषद के अनिस्तारित फ्लैट्स के निस्तारण में गति प्रदान किये जाने हेतु भारत सरकार, उ०प्र० सरकार, उ०प्र० शासन के नियन्त्रणाधीन अर्ध सरकारी निगम / परिषद उपक्रम के सेवारत कर्मचारियों/अधिकारियों को फ्लैट का आवंटन के पश्चात 50 प्रतिशत धनराशि जमा किये जाने एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों/अधिकारियों की फ्लैट का आवंटन के पश्चात 70 प्रतिशत धनराशि जमा किये जाने पर आवंटित फ्लैट का कब्जा हस्तगत किये जाने एवं शेष धनराशि को फ्लैट के प्रकार के अनुसार 06 से 10 वर्षों की किश्तों में जमा कराये जाने के सम्बन्धी प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।
• परिषद की समस्त योजनाओं में लीज पर आवंटित आवासीय सम्पत्तियों हेतु अनिर्माण शुल्क एवं समयवृद्धि के पुनः निर्धारण के सम्बन्धी प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।
• नई प्रस्तावित भूमि विकास एवं गृह स्थान योजना संख्या-4. मोहनलालगंज, लखनऊ के ग्राम बक्कास, मस्लेमऊ, मलूकपुर, ढकवा, दुलारमऊ, चौरहिया, चौरासी, नूरपुर बेहटा, मादरमऊ खुर्द, माढरमऊ कला एवं चक कजेहरा की कलि 1321.2119 हे0 भूमि के सम्बन्ध में मा० निदेशक मण्डल की 264वीं बैठक दिनांक 18-01-2024 के मद संख्या-264/22 पर लिये गये निर्णय को वापस लिये जाने का निर्णय लिया गया।
• अवध विहार योजना, लखनऊ में लाइट हाउस प्रो० के पी०एम०ए० वाई० के भवनों के निर्माण हेतु ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड सं0-5/जी०एच०-4 पर स्वीकृत मानचित्र से भिन्न निर्माण पर रोपित शमन शुल्क संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।
• उत्तर प्रदेश टाउनशीप नीति-2023 के अन्तर्गत मे० बिहानि कन्सट्रक्शन्स प्रा०लि० के द्वारा लखनऊ जनपद में उत्तरगाँव, तहसील-मोहनलालगंज, लखनऊ (50.0 एकड़ भूमि) के डी०पी०आर० स्वीकृत किये जाने का निर्णय लिया गया।
• परिषद के ट्रान्सर्पोट नगर योजना संख्या 02 मेरठ में स्थित 12 नग दुकानों एवं 01 नग आफिस काम्पलेक्स को पुलिस विभाग द्वारा क्रय किये जाने की दशा में परिषद को रू० 1.45,37,423.00 (रूपये एक करोड पैतालिस लाख सैतीस हजार चार सौ चौबीस मात्र) प्राप्त होगा। प्रस्तुत प्रस्ताव का अनुमोदन मा० निदेशक मण्डल द्वारा प्रदान किया गया.
बैठक में डा० नितिन रमेश गोकर्ण, अध्यक्ष/अपर मुख्य सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ०प्र० शासन 2. डा० बलकार सिंह, आवास आयुक्त, उ०प्र० आवास एवं विकास परिषद , डा० नीरज शुक्ला, अपर आवास आयुक्त एवं सचिव,  अनिल मिश्रा, मुख्य नगर एय ग्राम नियोजक,. डा० महेश चन्द्र पाण्डेय, वित्त नियंत्रक, डी०वी० सिंह, मुख्य अभियन्ता, संजीव कश्यप, मुख्य वास्तुविद नियोजक, दीपक सिंह, प्रतिनिधि अपर मुख्य सचिव, वित्त मौजूद रहे. …

Related Articles

Back to top button
btnimage