जोनल राजकुमार के अभियंताओं के संरक्षण में खड़े हो गए अवैध निर्माण, मैनेजमेंट के बाद सील

चिनहट में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बन रही बहुमंजिला बिल्डिंग को एलडीए ने किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेें बुधवार को प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने चिनहट क्षेत्र में कार्यवाही की। इस दौरान एकल आवासीय मानचित्र के विपरीत निर्मित की जा रही एक बहुमंजिला बिल्डिंग को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सौबिना सिंह व अन्य द्वारा चिनहट के ग्राम-उत्तरधौना के आतिफ विहार में लगभग 2000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर स्वीकृत एकल आवासीय मानचित्र के विपरीत अवैध रूप से पांच मंजिला बिल्डिंग का निर्माण करवाया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे।
इसके अनुपालन में सहायक अभियंता प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से उक्त निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage