लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर स्टेशन पर हिंदी संगोष्ठी का आयोजन हुआ

लखनऊ।
राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा प्रतिदिन आयोजित किये जाने वाले कार्यकलापो एवं गतिविधियों के अंतर्गत पखवाड़े के अष्टम दिवस पर आज दिनांक 21.09.20 को मंडल के सुल्तानपुर स्टेशन पर राजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं विचार विनिमय हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी का उद्देश्य राजभाषा के अधिकतम प्रयोग पर बल देते हुए इस भाषा की महत्ता एवं लोकप्रियता पर विचार करते हुए इसके अधिकतम प्रयोग को अमल में लाना था। सुल्तानपुर जं० पर स्थित स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में आयोजित इस संगोष्ठी में राजभाषा कार्यान्वन समिति के द्वारा राजभाषा की प्रगति की समीक्षा करते हुए भविष्य में रेल कर्मियों के द्वारा सरकारी कामकाज में राजभाषा के अधिकतम प्रयोग की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवश्यक मानको को निर्धारित किया गया एवं रेल कर्मियों से अपेक्षा की गई वे भविष्य में राजभाषा सम्बन्धी आयोजित किये जाने वाले समस्त कार्यक्रमों के अनिवार्य रूप से सम्मलित होकर पूर्ण तन्मयता से राजभाषा की उत्तरोत्तर प्रगति एवं विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगे।

कोविड-19 के समस्त निर्देशों का पालन करते हुए इस आयोजन में अनेक रेल कर्मी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस संगोष्ठी में मंगल यादव, स.मं. इंजी. सुलतानपुर ने ग्ल्यूड रिपेयरिंग के संबंध में जानकारी दी।

संगोष्ठी में दृश्य-श्रव्य (ऑडियो-विडिओ) माध्यम द्वारा ग्ल्यूड रिपेयरिंग की उपयोगिता की जानकारी दी गई तथा ग्ल्यूड रिपेयरिंग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त मंगल यादव, स.मं. इंजी. सुलतानपुर ने ग्ल्यूड रिपेयरिंग के संबंध में जानकारी दी।

संगोष्ठी में दृश्य-श्रव्य (ऑडियो-विडिओ) माध्यम द्वारा ग्ल्यूड रिपेयरिंग की उपयोगिता की जानकारी दी गई तथा ग्ल्यूड रिपेयरिंग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage