हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री योगी को ब्रज में फ़िल्म सिटी बनाने का दिया प्रस्ताव

मथुरा।
अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने ब्रज में फिल्म सिटी बनाने का मौखिक प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी यह प्रस्ताव पसंद आया है। उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे फिल्म सिटी के लिए जगह चिह्नित करने और व्यवस्थित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विगत दिनों मुंबई फिल्म सिटी की तर्ज पर उप्र में फिल्म सिटी बनाने का सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था। फिल्म अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में फिल्म सिटी की स्थापना को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र से विचार विमर्श किया।
और कहा

मथुरा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button
btnimage