जनपद वाराणसी में तैनात हवलदार प्रशिक्षक निलम्बित, विभागीय जांच के आदेश

लखनऊ।
जनपद वाराणसी में तैनात हवलदार प्रशिक्षक रितेश कुमार मिश्रा को स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को अर्दब में लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। रितेश कुमार मिश्रा को निलम्बित कर उनके विरूद्ध विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये है।

यह जानकारी डिप्टी कमाण्डेण्ट जरनल रण्जीत सिंह ने दी हैं। उक्त प्रकरण में डिप्टी कमाण्डेण्ट जनरल, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, होमगार्ड, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया कि रितेश कुमार मिश्रा, हवलदार प्रशिक्षक, मण्डलीय प्रशिक्षक केन्द्र, जनपद वाराणसी, जो 26 जनवरी की परेड में प्रतिभाग करने के लिए आये हुए है, दिनांकः 14.01.2021 को रोलकाल से अनुपस्थित हो गये हैं। रात्रि में उक्त कार्मिक की खोजबीन कराये जाने पर अन्य प्रतिभागी हवलदार प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि रितेश कुमार मिश्रा किसी अवांछनीय प्रकरण में थाना बाजार खाला, जनपद लखनऊ में पुलिस अभिरक्षा में है।

डिप्टी कमाण्डेण्ट जनरल, होमगार्डस केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रेषित पत्र एवं एफ0आई0आर0 के परीक्षण से यह तथ्य प्रकाश में आये कि रितेश कुमार मिश्र, हवलदार प्रशिक्षक, मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र, जनपद वाराणसी द्वारा अपने को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को अर्दब में लेने के आरोप में पकड़ा गया है और तलाशी लेने पर श्री रितेश कुमार मिश्रा के पास से फर्जी उप निरीक्षक का पहचान पत्र बरामद हुआ है तथा उनके विरूद्ध धारा-419/468/471 आई0पी0सी0 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि रितेश कुमार मिश्रा, हवलदार प्रशिक्षक को संगीन धाराओं में गिरफ्तार किये जाने तथा कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 के प्राविधानों का उल्लघन करने के फलस्वरूप कमाण्डेण्ट जनरल, होमगार्ड, उ0प्र0 के आदेशानुरूप तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया हैं तथा उनके विरूध विभागीय कार्यवाही संस्थिति करते हुए जांच अधिकारी को 01 माह के अन्दर जांच पूर्ण करने के आदेश दिये गयें है।

Related Articles

Back to top button
btnimage