गाजियाबाद #CDO अस्मिता लाल ने एफ.पी.ओ./मल्टी लेयर फार्मिंग मॉडल का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के द्वारा जनपद गाजियाबाद की ग्राम पंचायत सुराना रावली कलॉ तथा कुन्हैडा में संचालित एफ0पी0ओ0/मल्टी लेयर फार्मिंग मॉडल का निरीक्षण किया गया।

 

गाजियाबाद #CDO अस्मिता लाल ने एफ.पी.ओ./मल्टी लेयर फार्मिंग मॉडल का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने एफ0पी0ओ0 के विभिन्न किसानों से मल्टी लेयर फार्मिंग के विषय में विस्तार से वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गाजियाबाद का निरन्तर शहरीकरण होने तथा खेती की जमीन दिनों दिन कम होने के कारण एफ0पी0ओ0 के किसानों के द्वारा मल्टीलेबल फार्मिंग तकनीक के जरीये एक ही भूमि तथा एक ही समय में एक से अधिक फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे समय तथा धन की बचत होने के साथ-साथ किसानों को अधिक आमदनी के स्रोत भी पैदा हो रहे है।

 

उन्होंने बताया कि एफ0पी0ओ0 के किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए मल्टीलेयर फार्मिंग मॉडल अपना रहें है, इसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र के अन्य किसान भी इस पद्धति को अपनाने के लिये प्रेरित हो रहें है। मल्टीलेवल फार्मिंग मॉडल में एफ0पी0ओ0 के किसान एक ही भूमि 4 से 5 फसलें कई परतों में ले रहे हैं। जैसे कि पहली परत जमीन के अन्दर अरबी/हल्दी दूसरी परत में खीरा या पत्ते वाली सब्जी या धनिया, तीसरी परत में बेल वाली सब्जी जैसे करेला, लौकी, तोरई मचान या खेत की मेढ़ पर चढाकर ली जा रही हैं तथा चौथी परत में पपीता जैसी फल की खेती की जा रही है।

 

गाजियाबाद #CDO अस्मिता लाल ने एफ.पी.ओ./मल्टी लेयर फार्मिंग मॉडल का निरीक्षण किया

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस माडल के द्वारा गन्ना किसानों को गन्ने की खेती से बदलकर सब्जी की खेती करने के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है। एफ0पी0ओ0 ने इतने कम समय में सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन एवं औषधीय उत्पादन, मल्टी स्टोरी प्रणाली के द्वारा कार्य प्रारम्भ किया गया है, भविष्य में निश्चित रूप से सभी सदस्यों की आमदनी मा0 प्रधानमंत्री जी के कथनानुसार दोगुनी होगी व एफ0पी0ओ0 के सभी सदस्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत होगे। उक्त तकनीकी की सराहना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने डी0डी0एम0 नाबार्ड तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिये कि किसानों को तकनीकि मदद करते हुए जो भी सुविधा या योजनाओं का लाभ विभाग द्वारा दिया जा सकता है, उसे देना सुनिश्चित करें।

गाजियाबाद #CDO अस्मिता लाल ने एफ.पी.ओ./मल्टी लेयर फार्मिंग मॉडल का निरीक्षण किया

निरीक्षण के समय डी0डी0एम0 नाबार्ड ने मुख्य विकास अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड द्वारा कुल 18 लाख रू० सेंक्सन कर दिये गए हैं जो विभिन्न मदों में 5 वर्ष तक एफ0पी0ओ0 द्वारा व्यय किये जायेंगे। नाबार्ड के द्वारा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के द्वारा कृषकों को एफ0पी0ओ0 की ओर आकर्षित करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जायेगा। नाबार्ड तथा कृषि विभाग द्वारा एफ0पी0ओ0 के सदस्यों को विभिन्न राज्य स्तरीय एवं अन्तर्राजीय भ्रमण कराये जायेंगे। एफ0पी0ओ0 के सदस्यों की आय बढ़ाने के लिए कीटनाशक, उर्वरक तथा बीज के लाईसेन्स बनाने के लिए जागरूक किया जायेगा, जिससे कि ये लोग स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर सकें साथ ही मूल्य संवर्धन के कार्यक्रमों के लिए जागरूक किया जायेगा।

 

निरीक्षण के दौरान डी0डी0एम0 नाबार्ड, जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह, कृषि वैज्ञानिक, जिला पंचायतराज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मुरादनगर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संबन्धित एफ0पी0ओ0 संचालक, संबन्धित ग्राम प्रधान तथा भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। गौरव दयाल अपर जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद।

Related Articles

Back to top button
btnimage