UP_Dy_CM से कनाडा हाई कमीशन के फर्स्ट सेकरेट्री ने भेंट की
लखनऊ (11 फरवरी, 2019)। UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने कार्यालय कक्ष में कनाडा हाई कमीशन के फर्स्ट सेकरेट्री, पाॅलिटिकल रिलेशन्स पीटर बण्डी से शिष्टाचार भेंट की। पाॅलिटिकल रिलेशन्स पीटर बण्डी ने UP_Dy_CM से प्रदेश एवं देश में राजनीतिक सम्बन्धों पर चर्चा की एवं प्रदेश के विकास कार्यों के बारे में जानने की कोशिश की।
UP_Dy_CM ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों यथा- इन्फ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक उत्पाद, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, विनिवेश एवं आई.टी. सेक्टर आदि में अभूतपूर्व प्रगति हुयी है। UP_Dy_CM ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, आगरा एक्सप्रेस-वे, डिफेन्स कारीडोर, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, आई.आई.एम. आदि की विशेष तौर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आई.टी. क्षेत्र में उत्तर प्रदेश भारत में नम्बर-1 राज्य बना है।
पाॅलिटिकल रिलेशन्स पीटर बण्डी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद कनाडा के साथ व्यवसायिक सम्बन्धों में बड़ी तेजी से प्रगति एवं प्रगाढ़ता आयी है। उन्होंने कहा कि यू.एन. में कई मुद्दों पर कनाडा एवं भारत सहमति के साथ मतदान करते हैं।