प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अन्न वितरण योजना के तहत कल से होगा मुफ्त डबल राशन वितरण

भारतीय जनता पार्टी राशन, खाद्य तेल, दाल व नमक वितरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। 12 दिसंबर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अन्न वितरण योजना के तहत 80 हजार राशन दुकानों पर मुफ्त डबल राशन वितरण का कार्यक्रम शुरू हो रहा है।

प्रदेश महामंत्री एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक अमरपाल मौर्य ने गुरुवार को बताया कि 12 दिसम्बर से प्रदेश में 80 हजार राशन दुकानों पर मुफ्त डबल राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। इसके तहत भाजपा इन दुकानों पर कार्यक्रम आयोजित करके केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करेगी। इस अवसर पर इन दुकानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि लाभार्थियों को राशन के साथ दाल, खाद्यान तेल व नमक भी वितरित करेगें। इस बार वितरण कार्यक्रम में राशन के साथ ही दाल, खाद्य तेल व नमक का भी वितरण किया जाएगा।

अमरपाल मौर्य ने बताया कि कोरोना की विपदा के समय से ही केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार अनथक प्रयत्न कर रही है। विपत्ति में जब लोगों को समस्या आई तो प्रधानमंत्री जी ने कोई भूखा न सोये इसके लिए राशन वितरण का भगीरथ प्रयास सार्थक किया है। आपदा के समय से लगातार केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस माह से सरकार दोगुना राशन देने जा रही है।

प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को इस माह से दोगुना मुफ्त राशन देने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पात्र लाभार्थी को एक यूनिट पर हर माह दस किलो राशन मुफ्त मिलेगा, जबकि पहले एक यूनिट पर महीने पांच किलो राशन मिलता है। वहीं, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलने वाला 35 किलो राशन भी अब दोगुना होकर 70 किलो हो जाएगा। अंत्योदय अन्न योजना के तहत लगभग 1,30,07,969 लोग व पात्र घरेलू कार्डधारकों की 13,41,77,983 लोग पात्र हैं।

बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में सभी राशन दुकानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम किये जा रहे है। इस अभियान में राज्य सरकार के माननीय मंत्रीगण, सभी माननीय सांसद व विधायक गणों के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित रहेंगे। ये सभी लाभार्थियों को राशन वितरण कार्यक्रम में सहयोग करेंगे और केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage