स्वीडन की पर्यावरण कार्यकत्री ग्रेटा थनबर्ग व पॉप सिंगर रिहाना के खिलाफ FIR : देवेंद्र तिवारी

लखनऊ।
किसान आंदोलन को भड़काने व देशविरोधी साजिशें करने के लिए स्वीडन की पर्यावरण कार्यकत्री ग्रेटा थनबर्ग व पॉप सिंगर रिहाना के खिलाफ भारतीय किसान मंच के रा. अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने हज़रतगंज कोतवाली में आज शाम 6.30 बजे एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लगातार बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
इसमें कई देशविरोधी और विदेशी शक्तियों के माध्यम से प्रोपोगेंडा फैलाकर देश में नफरत फैलाने के साथ देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है। 26 जनवरी को जो दिल्ली बॉर्डर्स और लाल किले में जो देखने को मिला यह उन्हीं नापाक साजिशों का असर था। स्वीडन की पर्यावरण कार्यकत्री ग्रेटा थनबर्ग व पॉप सिंगर रिहाना का ट्वीट ऐसी साजिशों का पुख्ता सबूत है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन किसानों व भारत सरकार के बीच का आंतरिक मामला है। इसके सहारे कोई विदेशी शक्ति या कोई देशविरोधी व्यक्ति आंदोलन में दंगा भड़काने जैसी कोशिश करेगा तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर उंसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का काम भारतीय किसान मंच करेगा ताकि ऐसे लोग इस तरह की कोशिश दोबारा करने की हिम्मत न करें।








