बुद्धेश्वर मंदिर को लखनऊ की पहचान बनाने का प्रयास किया जाएगा : महापौर

लखनऊ।
बुद्धेश्वर विकास महासभा लखनऊ के प्रथम स्थापन दिवस समारोह बुद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।

इस मौके पर संस्था की महिला मोर्चा की अध्यक्षा ज्योति सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने महापौर संयुक्ता भाटिया का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि बुद्धेश्वर विकास महासभा के कार्यकर्ता सिर्फ बुद्धेश्वर मंदिर ही नही अपितु आस पास के क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रयत्नशील रहते है। लखनऊ की पहचान बुद्धेश्वर महादेव मंदिर है, पूरे प्रदेश ही नही अपितु बाहर से भी लोग यहां पूजा अर्चना करने आते है। हमारी सरकार के प्रयास से इस प्रांगण में काफी कार्य हुआ है, और आगे भी हो रहा है, यहाँ का सर्वांगीण विकास कर इसे लखनऊ की पहचान बनाने का प्रयास किया जाएगा ।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग एमएलसी विद्यासागर सोनकर, विधायक सुरेश तिवारी, महंत दिव्यागिरी, संस्था के संरक्षण रामाशंकर राजपूत, अध्यक्ष राजेश शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage