गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करने हेतु ‘एस्क्रो एकाउंट की प्रभावी व्यवस्था

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में गन्ना मूल्य भुगतान कराने के उद्देश्य से एस्क्रो एकाउण्ट की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके लिए प्रदेश में पहली बार विभागीय एवं चीनी मिल अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर से सभी चीनी मिलों के एस्क्रों एकाउन्ट बैंक में खुलवाये गये है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी मिलों द्वारा चीनी, शीरा, खोई एवं प्रेसमड बिक्री से प्राप्त धन का 85 प्रतिशत एस्क्रों अकाउण्ट में जमा किया जायेगा। साथ ही विभागीय अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर से टैगिंग आदेश को भी पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

एस्क्रो एकाउंट कीव्यवस्था से चीनी मिलों मंे गन्ना मूल्य मद की धनराशि के व्यावर्तन पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा तथा गन्ना मूल्य एवं गन्ना विकास अंशदान का भुगतान भी एस्क्रो एकाउंट के माध्यम से सुनिश्चित हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage