यूपी में सुस्त अधिकारियों की वजह से मंत्री को चलाना पड़ रहा नाले में फावड़ा

रिपोर्ट : ऋषि कुमार शर्मा।

उत्तर प्रदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा इतने एक्टिव है जितने हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी एक्टिव हैं. इसके बाद भी प्रदेश की प्रत्येक नगर निकाय में बैठे अधिकारी अपनी AC कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पाते हैं. जिसके कारण आम जनता को समस्या का सामना करना पड़ता है.

आपको बता दें कि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने लखनऊ के आशियाना के हिन्दनगर वार्ड के सेक्टर-डी स्थित मानसरोवर गुरूद्वारा साहिब के सामने की नाली को स्वयं फावड़े से सफाई एवं श्रमदान कर सभी 762 नगरीय निकायों में 14 से 21 जुलाई तक चलने वाले नगर सफाई महाभियान की शुरूआत की. लेकिन नगर निकाय के सुस्त और निकम्मे अधिकारी केवल खानापूर्ति में ही अपनी नौकरी काट रहे हैं और सरकार को चूना लगा रहे हैं.

अगर प्रदेश में नगर निकाय में बैठे अधिकारी ईमानदारी से काम करने लगे तो मंत्री जी को सफाई महाअभियान और नाले में खुद फावड़ा डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage