डा0 रोशन जैकब ने 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

लखनऊ 26 जुलाई 2022
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आयुक्त सभागार में बैठक का आयोजन किया गया तथा व्यापार मण्डल के उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा अपना परिचय दिया गया।
मण्डलायुक्त द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग का सहयोग व सहभागिता सुनिश्चित करने एवं आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने को लेकर आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को उत्सव के रूप में मनाया जाये।
इस सम्बन्ध में उन्होंने नगर-निगम के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए साथ ही साथ ड्रेन की सफाई अच्छे तरीके कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि भवनों, बेंच, डिवाइडर की रंगाई पुताई का कार्य सुनिश्चित करें। हजरतगंज में इलेक्ट्रिक पोल कम हाईट के साथ डिजाईनिंग लगाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये और जो भी कार्य कराया जायें वो स्थायी रूप से रहे।
मण्डलायुक्त ने व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में आवाहन करते हुए कहा कि लखनऊ के सारे चौराहों पर एक तरह के झालर/तिरंगे रंग का लगाये। इस क्रम में व्यापारिक प्रतिष्ठान, शोरूम आदि को एकरूपता के रूप में सजाने को कहा। उन्होंने हर घर तिरंगा सप्ताह का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कहा और साथ ही साथ व्यापार मण्डल की जो भी समस्यायें है उनकों लिखित रूप से देने को कहा। जिससे उसकी समीक्षा कर समस्याओं को प्राथमिकता व गुणवत्ता के आधार पर निराकरण किया जा सके।
बैठक में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने बताया कि 15 अगस्त के अवसर पर शहीद भक्तों के स्टेचू की साफ-सफाई, फ्लैग वितरण, वृक्षारोपण, हेल्थकैम्प, ब्लड डोनेशन कैम्प, बड़ा म्यूजिकल प्रोग्राम, अनाथ आश्रम/वृद्धा आश्रम में 75 किलो के लड्डू वितरण किया जाना है। ये सारे कार्यक्रम 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक चलते रहेगें। कल्चरर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है तथा 75 हजार झण्डे व्यापार मण्डल द्वारा लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर इन्द्रमणि त्रिपाठी उपाघ्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, इन्द्रजीत सिंह नगर आयुक्त, अमित कुमार अपर जिलाधिकारी(पूर्वी), व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।








